सहकारिता विभाग बिहार पटना के आदेशानुसार सभी पैक्सों में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। समेसर पंचायत के पैक्स गोदाम परिसर में पैक्स अध्यक्ष गांधी प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पैक्स सदस्यों की उपस्थिति में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में धान अधिप्राप्ति एवं बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ लेने के लिए सदस्यों द्वारा संबंधित कागजात की जानकारी दी गई ताकि प्रत्येक वर्ष धान/गेहूं अधिप्राप्ति सरकार के द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा सके। पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि बिहार राज्य फसल सहायता लेने के लिए किसानों को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। सत्यापन के पश्चात किसान के खाते में राशि आती है। अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सदस्यों को अपने अधिकार एवं कर्तव्य का निर्वाहन करने के लिए कहा गया। ताकि वह अपने अधिकार के साथ साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर सके ताकि समिति का विकास हो सके।
देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

Leave a Reply