Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पंचांग 17 अगस्त 2022, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

कुंडली, जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति श्रावण 26, शक संवत 1944, भाद्रपद कृष्ण, षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत 2079। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 01, मुहर्रम 18, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 17 अगस्त सन् 2022 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि रात्रि 08 बजकर 25 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। अश्विनी नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 57 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ, गण्ड योग रात्रि 08 बजकर 56 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ।

गर करण प्रातः 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार हल-षष्ठी, भाद्रपद संक्रांति।

सूर्योदय का समय 17 अगस्त 2022 : सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 17 अगस्त 2022 : शाम 06 बजकर 59 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 17 अगस्त 2022 :
अभिजीत मुहूर्त सुबह 04 बजकर 24 मिनट से 05 बजकर 08 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 10 मिनट तक। अमृत काल दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। रवि योग रात्रि सुबह 5 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट कर रहेगा। इसके बाद रात में 09 बजकर 57 मिनट से अगले दिन यानी 18 अगस्त को सुबह 05 बजकर 52 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 अगस्त 2022 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। भद्रा का समय रात 8 बजकर 24 मिनट से अगले दिन 18 अगस्त को सुबह 5 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *