• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ द्वारा मेगाड्राइव अभियान के तहत लगाया गया कोविड 19 का टीका एवं बूस्टर डोज।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, टेढ़ागाछ।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ द्वारा अठारह पल्स व्यस्कों के लिए कोविड 19 का बूस्टर डोज दिया जा रहा है। इसको लेकर कोविड 19 मेगाड्राइव प्रोग्राम के तहत वैक्सीनेशन अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रखंड के सभी बारह पंचायतों में घर घर जाकर कोरोना वायरस का बुस्टर डोज लोगों को लगा रही है। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के गाइड लाइन पर व्यस्कों को कोविड 19 का टीका मेगाड्राइव प्रोग्राम के तहत दिया जा रहा है।

जिससे कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के तरफ से डाक्टर,एएनएम, आशा, और आंगनबाड़ी, सेविका, सहायिका सहित अन्य कर्मियों को वैक्सीनेशन अभियान में लगाया गया है। बूस्टर डोज उन लोगों को दिया जा रहा है जो पूर्व में कोरोनावायरस का टीका ले चुके हैं। जिनकी सूची स्वास्थ्य विभाग के पास है। उनसे संपर्क कर शिविर में बुलाकर कोविड 19 का टीका लगाया जा रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति कोवीड 19 के बूस्टर डोज से वंचित नहीं रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *