• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अर्राबाड़ी स्थित मात्स्यिकी महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शुक्रवार को भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर डॉ एपीजे कलाम कृषि विश्वविद्यालय, अर्राबाड़ी (किशनगंज) में स्थित मात्स्यिकी महाविद्यालय के प्रांगण में महाविद्यालय के शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों एवं छात्र- छात्राओं ने धूमधाम व हर्षोल्लासपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी जनों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हुए सत्य की राह पर चलने का उल्लेख किया। श्री कृष्णाष्टमी के समापन के मौके पर मात्स्यिकी परिवार के सभी सदस्यों द्वारा दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मात्स्यिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी. पी. सैनी ने किया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने कृष्ण भक्ति में झूमते नाचते गाते हुए सभी ने इस कार्यक्रम का जमकर आनंद उठाया। मटकी को लगभग 25 फीट की ऊंचाई पर बांधा था। निर्धारित संख्या में गोविंदाओं की टोली ने मटकी फोड़ने का सामूहिक प्रयास किया।

भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को सफल बनाने में भारतेंदु विमल, अभिषेक ठाकुर, आशुतोष कुमार, तुषार कुमार, विकास कुमार एवं सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मियों की भागीदारी महत्वपूर्ण रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *