Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तीन दिवसीय किशनगंज प्रवास के दौरे पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची ठाकुरगंज, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

किशनगंज भारत सरकार की उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की तीन दिवसीय किशनगंज प्रवास के दौरान प्रथम दिन ठाकुरगंज आगमन हुआ जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम भाजपाई बागडोगरा एयरपोर्ट से मंत्री को लेकर बेसरबाटी पंचायत मुखिया अनुपम ठाकुर के आवास पहुंचे जहां उनका स्वागत हुआ। स्थानीय जनजाति समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा में मंत्री का स्वागत किया। इसके उपरांत भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सह ग्रामीण प्रभारी बिजली सिंह के आवास पर कार्यकर्ता परिचय बैठक हुई जहाँ मंत्री ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ठाकुरगंज के श्री हरगौरी मंदिर में मंत्री द्वारा पूजा अर्चना की गई जहाँ मंदिर कमिटी के देवकी अग्रवाल ने स्मृति चिन्ह भेंट किया साथ ही जैन मंदिर भी पहुंचे।

महाभारत कालीन भातढाला पोखर में मंत्री ने पौधा रोपण किया जहाँ भाजपा जिलाउपाध्यक्ष सह नगर प्रभारी संजय पोद्दार, निर्वतमान मुख्य पार्षद प्रमोद राज चौधरी, मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता नगर के पदाधिकारियों के साथ स्वागत किया तथा इनके देख रेख में सब सम्पन्न हुआ। ठाकुरगंज नगर व प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानों के दौरा के दौरान भाजपा कार्यकर्त्ताओं से मिल उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना। वहीं मीडिया को संबोधित करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने मोदी सरकार के आठ साल में किए गए कामों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने आठ साल के कार्यकाल में सभी बीपीएल परिवारों को आवास योजना से लाभान्वित कर सभी भारतवासियों को छत देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जात- पात की राजनीति नहीं करती है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने सर्वप्रथम अटल जी के सरकार में देश के सर्वोच्च पद पर अल्पसंख्यक समुदाय के महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति पद पर बैठाया। उसके पीएम नरेंद्र मोदी ने इस सिलसिले को और आगे बढ़ाते हुए दलित समाज से संबंधित रामनाथ कोविंद को और उसके बाद समाज के अन्त्योदय स्तर की आदिवासी समुदाय की द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च पद पर देश के राष्ट्रपति पद पर सुशोभित किया है।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 370 हटाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के बल पर अपना परचम लहराया है।साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि कोरोना महामारी में मोदी सरकार ने धैर्यतापूर्वक देश की 130 करोड़ जनता को संभाला। सभी देशवासियों को एक समान एक साथ देश में ही वैक्सीन तैयार कर सबों का मुफ्त में वैक्सीनेशन करवाया। उन्होंने किसी से भी कोई भेदभाव नहीं किया। इसके अलावा कोरोना महामारी में 80 करोड़ बेरोजगार व जरूरतमंद लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। करोड़ों किसानों के खाते में किसान प्रोत्साहन राशि समय पर पहुंचाया। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र से पशु तस्करी बृहत पैमाने पर हो रही है। जब इसका विरोध हमारे कार्यकर्त्ता करते हैं तो उसे ही षडयंत्र रच फंसा दिया जाता है। इस बात की जानकारी उन्हें कार्यकर्ताओं से प्राप्त हुई है। यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और इस बात को वे गृह मंत्रालय को लिखित रूप से अवगत कराएगी और केंद्र स्तरीय बैठक में इस बात को रखी जाएगी।

उन्होंने बिहार की राजनीति पर चर्चा करते हुए नीतीश कुमार पर हमला करते हुए बताया कि जो नीतीश कुमार जंगलराज का विरोध कर रहे थे और जंगलराज की बात पर भाजपा के साथ गठबंधन कर राज्य में सत्ता में आए। भाजपा बड़ी पार्टी होने के बाद भी उन्हें राज्य की बागडोर संभालने दिया पर आज वह उसी जंगलराज को प्रश्रय देने वाले के गोद में जा बैठे हैं। जबकि भाजपा नेतृत्व ने हर घड़ी गठबंधन धर्म का पालन किया है। बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया था पर नीतीश कुमार ने जनादेश की अवहेलना कर जिस तरह से गठबंधन को तोड़ा है और प्रधानमंत्री का सपना देख रहे हैं, वह अगली बार अपनी सीएम की कुर्सी भी नहीं बचा पाएंगे। बिहार की जनता समय पर जवाब देना जानती है क्योंकि बिहार लोकतंत्र की भूमि हैं। बापू ने भी बिहार की धरती सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था। बिहार की भूमि धोखेबाज को कभी माफ नहीं करती। उन्होंने कहा कि जैसे ही नीतीश कुमार महागठबंधन की सरकार में शामिल हुए वैसे ही बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है। देश के जवान को रेलवे स्टेशन में गोली मार दी जाती है। दिनदहाड़े बैंक लूटे जा रहे हैं। अपराध का उद्योग फलने फूलने लगा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और लक्ष्य के अनुरूप ग्रामीण विकास मंत्रालय पांच अन्य मंत्रालयों और राज्य सरकारों के सहयोग से देश में 50,000 से अधिक अमृत सरोवर का निर्माण करा रही है। कार्यक्रम के समापन चुरली पंचायत अंतर्गत झाला सखुआ बागान में शंकर पासवान के घर मंत्री ने भोजन किया जहाँ मुखिया बीरेंद्र पासवान ने उनका स्वागत किया। ठाकुरगंज के बाद मंत्री ने अपने अगले पड़ाव बहादुरगंज के लिए प्रस्थान किया। पूर्व विधायक सिकंदर सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष सुशांत गोप, भाजपा नेता देवकी अग्रवाल, लोकसभा संजोजक गोपाल मोहन सिंह, जिला प्रभारी मनोज सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, पंकज साहा जिला महामंत्री तरुण सिंह, मुख्य पार्षद प्रमोद चौधरी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोहन सिंह, विधानसभा प्रभारी दीपक श्रीवास्तव, व्यवसाई मंच जिला संजोजक राजेश करनानी, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा, क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य संजय सिन्हा, भाजपा ठाकुरगंज ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह, नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, पौवाखाली मंडल अध्यक्ष दर्पलाल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल महाराज, नरेश साह, मनमोहन साह व्यवसाई मंच जिला सह संजोजक अजय राय, महिला मोर्चा जिला महामंत्री मुखिया अनुपम ठाकुर, मुखिया बिरेन्द्र पासवान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम, राजेश किस्कू, पैक्स चेयरमैन पप्पु तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह, जनश्रुति कुमार, आशालता हेम्ब्रम, महामंत्री संदीप शर्मा, भरत महतों हरि पंडित, भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश झा, भाजपा युवा नेता विवेक साहा, संजीव साह, प्रदीप जैन, सन्नी झा, अनिल साह, राहुल पासवान, संजय उपाध्याय, पुष्पराज सिंह, अंजलि मंडल सतीश सिंह, रमन चौधरी, हीरा सिंह, बादल कुंडू, सहित सैकड़ों भाजपाई संघ जिला प्रशासन व स्थानीय सर्किल इंस्पेक्टर सुनिल कुमार पासवान, थाना अध्यक्ष मोहन कुमार, इकबाल अहमद खां, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार, खनन पदाधिकारी इत्यादि दल बल के साथ सुरक्षा में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *