सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम श्रीकांत ने ईवीएम- वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में प्रत्येक माह ईवीएम- वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस में लगे दोनों मुख्य ताला सील पाया गया। निरीक्षण के क्रम में ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
इस दौरान डीएम द्वारा उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अग्निशमन पदाधिकारी, किशनगंज की उपस्थिति में ईवीएम-वीवीपैट के रख-रखावइ, पुराने पावरपैक, बैट्री के एसओपी के अनुरूप निष्पादन एवं एवं वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए।
ईवीएम वेयर हाउस में तैनात सभी सुरक्षा कर्मी उपस्थित थे। उन्हें ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा सतर्कता पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ईवीएम वेयर हाउस के निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply