सारस न्यूज, किशनगंज।
राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर मंगलवार को 19वी बटालियन एसएसबी द्वारा वाहिनी मुख्यालय एवं समवाय मुख्यालय पाठामारी में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उप कमांडेंट राजू यादव एवं सहायक कमांडेंट एस ए सिकंदर द्वारा किया गया। जिसमें जवानों के साथ-साथ गांव के बच्चो ने भी भाग लिया। उप कमांडेंट राजू यादव ने सभी प्रतिभागियों को खेल के महत्व के बारे में बताते हुये कहा कि खेल कूद हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मानव-जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियां और तनाव है। लोग विभिन्न प्रकार की चिंताओं से घिरे रहते हैं।

खेल-कूद हमें इन परेशानियों, तनावों एवं चिंताओं से मुक्त कर करता है । खेल-कूद को जीवन का आवश्यक अंग मानने वाले जीवन में आने वाली समस्याओं का सामना करने में सक्षम होते हैं। इस मौके पर वाहिनी मुख्यालय में खो-खो प्रतियोगिता तो दूसरी ओर समवाय पाठामारी में वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। जिसमे पाठामारी समवाय की महिला जवानों ने गांव की लड़कियों के साथ बॉलीबॉल मैच खेला। इस अवसर पर निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी सोनू सिंह, आरक्षी नितिन बतवाडिया सहित बड़ी संख्या एसएसबी के पुरुष एवं महिला बल मौजूद थे।
