युवती को देह व्यापार के चंगुल में धकेलने की सूचना पर टाउन थाना पुलिस ने खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी की थी। कार्रवाई में पुलिस ने खगड़ा रेड लाइट एरिया से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें दो पुरूष व तीन महिला शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में महरुन निशा, सबीना खातुन, माया खातून पति जुबेर माछमाड़ा खगड़ा, शौकत रेहान बंगाल का उत्तर दिनाजपुर व मो इरफान खगड़ा माछमारा का रहने वाला है। वहीं दो युवतियों को मुक्त करवाया गया है।
टीम में पुलिस अधिकारी व महिला पुलिसकर्मी शामिल थी। एसपी को खगड़ा रेड लाइट एरिया में युवती को बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम अचानक रेड लाइट एरिया पहुंची। टीम के पहुंचने पर उक्त क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। टीम सीधे खगड़ा स्थित रेड लाइट एरिया पहुंची। इसके बाद छापेमारी शुरू की गई। छापेमारी में फिलहाल पुलिस तीन महिला सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। एसपी इनामुल हक मेगनु ने बताया कि अवैध देह व्यापार की सूचना मिलने पर एक टीम का गठन किया गया। जो खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की। जिसमे कुल पांच को गिरफ्तार किया गया है।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply