विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।
गलगलिया पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर गलगलिया मद्य निषेध चेकपोस्ट से 158 बोतल एसकफ कोडीन युक्त कफ सिरप जब्त किया है। इस दौरान कारोबारी मोटरसाइकिल के साथ मौके से भागने में सफल रहा। जानकारी मिली कि मंगलवार को गलगलिया मद्य निषेद्य चेकपोस्ट पर अवर निरीक्षक जंगली मंडल पुलिस बल के साथ तैनात थे। तभी शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि ठाकुरगंज की ओर से एनएच 327ई होकर एक पल्सर मोटर साईकिल से आरिफ उर्फ गोल पिता रईसुद्दीन, साकिन- नेमुगुड़ी, थाना- गलगलिया, जिला- किशनगंज कफ शिरफ लेकर आ रहा है। इस सुचना पर उन्होंने सभी पुलिस बल को सतर्क करते हुए आने-जाने वाली गाड़ियों का सघन जांच प्रारम्भ कर दिया।
इस दौरान समय करीब 09:45 बजे एक मोटर साईकिल आता दिखा जिसके पिछे एक प्लास्टिक के बोरे में कुछ समान बंधा हुआ था। नजदीक आने पर रूकने का इशारा किया तो देखा कि एक लाल एवं काले रंग का पल्सर मोटर साइकिल पर आरीफ उर्फ गोल पिता रईसुद्दीन साकिन – नेगुगूड़ी थाना- गलगलिया, जिला- किशनगंज बैठा हुआ है। पुलिस बल को देखते ही मोटर साइकिल पर बंधा हुआ समान को फेंक कर गाड़ी से धक्का देते हुए बंगाल की तरफ तेजी से भागा चेकपोस्ट की रोशनी में देखा कि पल्सर मोटर साईकिल का नम्बर बीआर 37 जेड – 4904 है। बोरा को खोलकर तलाशी लिया गया तो अन्दर एक कार्टुन में कुल 158 पीस 100 एमएल का कफ-शिरफ बरामद हुआ। गलगलिया थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड सं- 44/22 दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।वहीं आरोपी की तलाश भी की जा रही है।
