• Tue. Feb 17th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार की 13 करोड़ आबादी में एक भी ओलंपिक खिलाड़ी नहीं क्यों

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

पटना:- बिहार की 13 करोड़ आबादी है, पर एक भी खिलाड़ी ओलंपिक में भारत के लिए भागीदारी तक नहीं कर पाया। इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष और राजद प्रमुख तेजस्वी यादव के दिल में दबी टीस बाहर आई है। तेजस्वी यादव के “मन की बात-खेल और बिहार” के विषय पर अपनी बात रखी, उन्होंने लिखा, खेल जगत का सबसे बड़ा उत्सव ओलंपिक्स होता है। टोक्यो ओलंपिक्स अभी समाप्त हो चुका है। पूरे टोक्यो ओलंपिक्स का बिहारवासियों ने पूरे देश के साथ आनन्द लिया। जीत पर खुशी मनाया, ओर हार पर निराश हुए, पर एक बात ने हर बिहारवासी को हृदय से ज़रूर कचोटा होगा। मुझे भी इस बात की टीस लंबे समय से रही है। वह बात यह है कि टोक्यो ओलंपिक में 13 करोड़ की आबादी वाले बिहार राज्य के एक भी खिलाड़ी का देश का इस विश्व स्तर के खेल मंच पर प्रतिनिधित्व नहीं करना। 2016 में रियो ओलंपिक्स के बाद भी मैंने अपने “दिल की बात- ओलंपिक्स, भारत और बिहार” शृंखला के तहत अपनी इस पीड़ा को ज़ाहिर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *