सारस न्यूज टीम, किशनगंज।
रमजान पुल स्थित शिव मंदिर से अष्टधातु की पांचमुखी मूर्ति चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। घटना के 15 दिन बीत गए। मामले में पुजारी ने मामला दर्ज कराया था। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजे पर पुलिस नही पहुंच पाई है। मामले में बरामदगी तो दूर कोई सुराग तक नहीं ढूंढ पाई है। घटना 23 अगस्त की रात घटी थी। मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के तहत बदमाशों को पकड़ने का दावा कर रही थी। लेकिन पुलिस के सारे दावे फेल हो गए। और मामले में कार्रवाई ठंडे बस्ते में चला गया। आस्था से जुड़े रहने के कारण एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु ने गंभीरता से लेकर इसका उदभेदन का निर्देश दिया था। लेकिन हुआ कुछ नहीं।
डेढ़ सौ वर्ष पुरानी पंचमुखी मूर्ति से लोगों का आस्था जुड़ा है। लोगों के बीच भी पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है। पुजारी के अनुसार मंदिर में मूर्ति नहीं होने से श्रद्धालुओं में रोष व दुख है। अगर सही ढंग से सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस जांच करेगी तो सुराग हाथ लग सकता है। बता दें कि 23 अगस्त की रात शहर के रमजान पुल के समीप शिव मंदिर से अष्टधातु की डेढ़ सौ वर्ष पुराना मूर्ति चोरी हो गया था।
अगले दिन जब पुजारी अपने पीछे घर से मंदिर घुस देखा तो होश उड़ गए। दूसरे हिस्सा का दरवाजा टूटा था। मूर्ति गायब थी। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों व पुलिस को दी गई थी। थानाध्यक्ष अमर प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस प्रतिमा बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। जल्द प्रतिमा बरामद कर लिया जाएगा।