Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पोठिया प्रखंड के कच्चाखुआ दफ्तरी चाय बागान में लगी आग, लूटपाट और रंगदारी मामले के मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज टीम, पोठिया।

गोरुखाल पंचायत अंतर्गत कच्चाखुआ दफ्तरी चाय बागान में आग लगी, लूटपाट व रंगदारी मामले के मुख्य आरोपी दिलु मुर्मू , पिता स्वर्गीय रघु मुर्मू कच्चाखुआ निवासी को पोठिया पुलिस ने बुधवार देर रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। बताते चले कि गिरफ्तार आरोपी पर दफ्तरी चाय बागान के मैनेजर ने 28 मार्च को बागान में घुसकर अपने अन्य साथियों के साथ बगान का चायपत्ती तोड़ने, पैसा लूटने, रंगदारी मांगने, उनकी बोलेरो गाड़ी को जलाने, जानलेवा हमला करने सहित कई गंभीर आरोप के तहत पोठिया थाना मामला दर्ज कराया था।

मामले में दिलु मुर्मू सहित एक दर्जन नामजद व सौ से अधिक लोग आरोपित किए गए थे। इसके अलावा दिलु मुर्मू पर पोठिया थाना में छह अलग-अलग मामले भी दर्ज हैं। सभी मामला दफ्तरी चाय बागान से ही जुड़ा हुआ है। यह पूरा मामला 28 मार्च की है। जब गोरूखाल पंचायत अंतर्गत कच्चाखुआ दफ्तरी चाय बागान में चायपत्ती तोड़ने के क्रम में आदिवासियों द्वारा चायपत्ती तोड़ने पर विरोध प्रदर्शन किया गया था और दफ्तरी चाय बागान के मैनेजर का चार चक्का वाहन को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले के मुख्य आरोपी दिलु मुर्मू की गिरफ्तारी का पुष्टि पोठिया थानाध्यक्ष संजय कुमार राम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *