• Mon. Oct 6th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को स्पोर्ट्स मीट का डीएम ने किया उद्घाटन, कहा स्पर्धा एवं सामाजिक सद्भाव का भी देता है संदेश।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को तीन दिवसीय रीजनल स्पोर्ट्स मीट का आगाज हुआ। 11 सितंबर तक आयोजित होने वाले स्पोर्ट्स मीट का डीएम श्रीकांत शास्त्री ने उद्घाटन किया। स्पोर्ट्स मीट में पटना संभाग के 82 विद्यालयों के 500 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसे नौ क्लस्टर में बांटा गया है। डीएम ने सभी प्रतिभागियों के मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल सिर्फ शारीरिक मजबूती का नहीं बल्कि इससे अकादमिक प्रदर्शन में सुधार,नेतृत्व,टीम वर्क एवं सामाजिक सद्भाव का भी मार्ग प्रशस्त होता है।

एथलेटिक्स मीट का संचालन पूर्व खेल शिक्षक अनिल कुमार सिंह तथा खेल शिक्षिका कल्पना सिंह की निर्देशन में संचालित है। मुख्य निर्णायक के रूप में टाटा जमशेदपुर से सिकंदर महतो व उनके 10 ऑफिशियल सहकर्मी भी पहुंचे है । प्रथम दिन अंडर -19 के 5000 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में जेएनवी हजारीबाग के ऋतिक रोशन ,द्वितीय स्थान सुनील कुमार जेएनवी सहरसा व तृतीय स्थान पर करण राज व संतोष देव जेएनवी जेठीयान,जेएनवी पटना रहे। अंडर-19 के 5000 मीटर वालिका वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी कुमारी जेएनवी कोडरमा, द्वितीय स्थान पर प्रीति पायल जेएनवी चतरा व तृतीय स्थान पर आकांक्षा कुमारी जेएनवी भागलपुर तथा गुंजा कुमारी जेएनवी ईस्ट चम्पारण रही।

अंडर-17 3000 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में गामा भेंगरा जेएनवी रांची प्रथम स्थान संदीप मुर्मू जेएनवी पाकुर द्वितीय स्थान व अभिषेक राज जेएनवी नवादा तथा रोहित कुमार खाका जेएनवी पूर्णिया तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सुमिता प्रिया जेएनवी सुपौल प्रथम स्थान नीतू कुमारी जेएनवी चतरा द्वितीय स्थान एवं अंशू कुमारी जेएनवी कोडरमा तथा प्रतिमा कुमारी जेएनवी अरवल तृतीय स्थान पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *