चंदन मंडल, सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
रानीगंज-बिन्नाबाड़ी मंडल भाजपा की ओर से रविवार को सोनापिंडी बाजार स्थित मैदान में एक योगदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के तहत करीब 300 परिवारों ने भाजपा का झंडा थामा है। उक्त बातें दार्जिलिंग जिले के भाजपा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू विष्ट ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा उसके पीछे एक लक्ष्य था। अब पश्चिम बंगाल की जनता को स्पष्ट पता चल चुका है कि यह तृणमूल कांग्रेस की भ्रष्टाचार सरकार ज्यादा दिन नहीं चल सकती है। जो लोग पश्चिम बंगाल, दार्जिलिंग, खोरीबाड़ी के हित में काम करना चाहते हैं। ऐसे समाज के विभिन्न 300 परिवार से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा तीन महीने के अंदर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सारे भ्रष्टाचार के विभिन्न मंत्री व नेता जेल में होंगे। इसके बाद फिर जनता सरकार बनेगी और जो सरकार होगी वो पश्चिम बंगाल के 10 करोड़ जनता की हितों की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा जब देश आजाद हुआ था और आज से 75 साल पहले पश्चिम बंगाल जिस स्थान पर था। उसे वापिस उसी स्थान पर ले जाने का हमलोगों का संकल्प है और इस संकल्प को हमलोग जरूर सिद्ध करेंगे। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में जो पॉलिटिकल पार्टी है जो पश्चिम बंगाल की हित की और विकास की बात करती है तो वह भारतीय जनता पार्टी है। आगे उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल में विशेषकर दार्जिलिंग व सिलीगुड़ी में तृणमूल कांग्रेस की ही अध्यक्ष पर आरोप लग रहे हैं। यहां तृणमूल नेताओं किसानों की खेत और चाय बागानों की जमीन पर होटल आदि बनाने का काम कर रहे हैं। इस नेताओं में तो होड़ लगी है भ्रष्टाचार करने की और ज्यादा से ज्यादा पैसा कमाने की। क्योंकि आज जीता जागता उदाहरण है कि पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के एक एक नेताओं के 50 -50 करोड़ रुपये घर से निकल रहे हैं। उन्होंने कहा स्वाभाविक रूप से तृणमूल कांग्रेस के कई नेता दिल से भाजपा का समर्थन करते हैं और इसी कारण पश्चिम बंगाल में कम संख्या होते भी यहां भाजपा आगे है। इससे पूर्व उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में सीपीआईएम ने 35 साल राज किया और भ्रष्ट तृणमूल कांग्रेस को 12 साल हो गए हैं। बावजूद राजनीतिक रूप से जो विकास होना था, किसानों की आमदनी बढ़नी चाहिए थी, युवाओं को रोजगार मिलना समेत आदि विकास का काम होना था, लेकिन आज आजादी के 75 साल बीत चुके हैं। बावजूद इस क्षेत्र में भगवान के अलावा न सीपीआईएम और न ही तृणमूल ने कुछ दिया है। इस मौके पर भाजपा सांसद राजू विष्ट के अलावा, नेशनल काउंसिल के मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, कल्याण कुमार प्रसाद, भोलानाथ सिद्धा, तरुण सिंह, संजय मंडल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक सहित आमलोग मौजूद थे ।

