Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जवाहर नवाेदय विद्यलय में आयोजित 3 दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न, 3 दिनों में 97 खेलों का हुआ आयोजन।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

नवोदय विद्यालय समिति पटना संभाग द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय रीजनल स्पोर्ट्स मीट का रविवार को समापन हुआ। स्पोर्ट्स के साथ साथ यहां विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था। तीन दिनों में कुल 97 खेलों का आयोजन किया गया।

रीजनल स्पोर्ट्स मीट में 82 विद्यालयों के नौ क्लस्टर से 535 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसमें पटना-ए क्लस्टर ने तीन स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक, 12 कांस्य पदक, पटना-बी क्लस्टर ने दो स्वर्ण पदक, नौ रजत पदक, 10 कांस्य पदक, रांची -ए ने 27 स्वर्ण पदक, 17 रजत पदक, तीन कांस्य पदक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। रांची-बी ने 21 स्वर्ण पदक, 18 रजत पदक, 11 कांस्य पदक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर कटिहार-ए ने 18 स्वर्ण पदक, 15 रजत पदक, 10 कांस्य पदक, कटिहार-बी ने चार स्वर्ण पदक, चार रजत पदक, नौ कांस्य पदक प्राप्त किया। बर्धवान-ए ने दो स्वर्ण पदक, दो रजत पदक एवं तीन कांस्य पदक जबकि बर्धवान-बी ने दो स्वर्ण पदक, सात रजत पदक व 11 कांस्य पदक प्राप्त किया।

बर्धवान-सी ने दो स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक एवं नौ कांस्य पदक जीता। पुलिस अधीक्षक इनामुल हक मेंगनू एवं विद्यालय प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार झा द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसपी ने सभी प्रतिभागियों को एक अच्छा नागरिक बनने एवं जीवन में सफल होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चे बहुत भाग्यशाली है कि उन्हें निःशुल्क शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है। आज भी ऐसे अनेक बच्चे हैं जो गरीबी के कारण शिक्षा से वंचित है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील किया कि जीवन में सफल होने के बाद बिना जाति, धर्म को देखे अशिक्षित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *