• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पोठिया प्रखंड के अनिल वर्मा बने कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष।

सारस न्यूज टीम, पोठिया।

अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाह व प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाह ने पोठिया प्रखंड के अनिल वर्मा को किशनगंज जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अनिल वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने से कुशवाहा समाज के लोगों में हर्ष है। खुशी का जिला पार्षद निरंजन राय, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सपन सिंह, बुधरा पंचायत अध्यक्ष संजीत सिंह, रामनजर वर्मा, कन्हैया लाल महतो, जगदीश वर्मा, विनय शर्मा, प्रमोद महतो, अरविंद वर्मा, राश बिहारी, सुरेंदर शर्मा आदि ने बधाई देते हुए कहा कि अब सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यों में युवाओं को आगे बढ़कर भागीदारी निभाने की जरूरत है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझे जिला स्तर पर सहभागिता निभाने का मौका दिया गया है। कुशवाहा समाज का इतिहास काफी पुराना है। इसके बावजूद हम आज अपने हक व अधिकार से वंचित हैं। इसे पाने के लिए हम सबों को एकजुट होना होगा। उन्होंने कुशवाहा जाति के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *