• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज प्रखंड के सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हमेशा ही दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण, नगर पंचायत का थाना रोड है जर्जर, लोगों में आक्रोश।

सारस न्यूज टीम, बहादुरगंज।

स्थानीय नगर पंचायत स्थित झांसी रानी चौक से प्रखंड कार्यालय को जोड़ने वाली थाना रोड की हालत इन दिनों काफी जर्जर हो गयी है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 तथा 11 की यह पीसीसी सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गयी है। जिसपर आवाजाही करना राहगीरों के लिये काफी मुश्किल भरा हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हमेशा ही दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है।

बावजूद लगभग 15 साल पहले निर्माण हुए इस पीसीसी सड़क की सुध लेने की जरूरत आज तक किसी नेता या जनप्रतिनिधि ने नहीं ली है। मालूम हो कि इसी सड़क पर उत्कृष्ट मध्य विद्यालय, प्लस टू रसल हाई स्कूल, बहादुरगंज थाना एवं प्रखंड व अंचल कार्यालय का जुड़ाव के साथ साथ वार्ड नंबर 8 और 11 का बड़ा रिहायसी इलाका स्थित है। जिससे होकर प्रतिदिन सैंकड़ों स्कूली बच्चे रोजाना परेशानी उठाते हुए स्कूल आते जाते हैं। दोनों वार्ड के लोगों के आवाजाही का एक मात्र साधन है यह रोड।

गौरतलब हो कि लगभग 15 साल पहले सड़क का पीसीसी निर्माण हुआ था जो अनियमितता का शिकार होकर निर्माण के कुछ ही दिन बाद टूटना शुरू हो गया जो वर्तमान में जर्जर स्थिति में आ गया है। बेहद महत्वपूर्ण सड़क होने के बाद भी प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। सड़क की इस बदहाली से नगर वासियों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *