ठाकुरगंज में मंगलवार को नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के लिए श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकन्दर पटेल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक उनके साथ प्रखंड कार्यालय परिसर तक साथ रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्य पार्षद पद के उम्मीदवार श्रीकृष्ण सिंह उर्फ सिकंदर पटेल ने कहा कि मेरा चुनावी मुद्दा ठाकुरगंज को बेहतर बनाना, सुंदर बनाना। जनता का विश्वास इस बार रिजल्ट में दिखेगा कि जनता किसे चाहती हैं। धन बल और ताकत के बल पर अब तक हमें रोका गया है। रिजल्ट बता देगा जनता मुझे कितना चाहती है।
बताते चलें कि बिहार में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। 10 अक्टूबर को राज्य में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा। 12 अक्टूबर को पहले चरण की मतगणना होगी। चुनाव के नतीजे उसी दिन आ जाएंगे। दूसरे चरण के तहत 20 अक्टूबर को मतदान और 22 अक्टूबर को मतगणना होगी। 10 सितंबर से पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दूसरे चरण के लिए 20 अक्टूबर को मतदान व 22 अक्टूबर को मतगणना की तिथि तय की गई है। वहीं ठाकुरगंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में नाजिर रसीद के लिए एक काउण्टर एवम नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए तीन काउण्टर बनाए गए हैं। जिसमें फार्म लेने व नाजिर रसीद काटने के लिए प्रत्याशी या उनके प्रस्तावक पहुंच रहे हैं। सोमवार शाम तक कुल 27 नाजिर रसीद काटे गए थे व एक नामांकन वार्ड पार्षद का हुआ था। वही मंगलवार को नाजिर रसीद काटने वालो की संख्या सात रही जिसमे पार्षद के लिए छह लोगों ने जबकि उप मुख्य पार्षद के लिए संख्या एक ही रही। मंगलवार को भी मात्र एक ही नामांकन मुख्य पार्षद के पद के लिए किया गया।
सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

Leave a Reply