• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सुबीरेश भट्टाचार्य की इस्तीफा की मांग पर भाजपा का प्रदर्शन।

चंदन मंडल, सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: स्कूल सर्विस कमीशन (एसएससी) के पूर्व चेयरमैन व उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के उप कुलपति (वीसी) सुबीरेश भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को भाजपा ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के गेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस संबंध में भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरिजीत दास ने कहा कुलपति को जल्द से जल्द इस्तीफा देना होगा। नहीं तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तर बंगाल बार-बार वंचित हो रहा है और भ्रष्ट लोगों को उत्तर बंगाल भेजा जा रहा है। उन्होंने दस्तावेज जलाने को लेकर विश्वविद्यालय के कर्मियों की गिरफ्तारी की भी मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *