Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में डेंगू के 57 एक्टिव केस, मरीजों की संख्या जा पहुंची 700 के करीब।

चंदन मंडल, सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बुधवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डों में डेंगू के 57 नए मरीज मिले हैं। इस तरह से सिलीगुड़ी में डेंगू का आंकड़ा सात सौ के करीब पहुंच गया है। जिससे लोगों में भयवाह स्थिति पैदा हो गई है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक डेंगू के मामलों की संख्या 695 तक पहुंच गई है। इस तरह डेंगू ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग चिंता में पड़ गई है। वहीं सिलीगुड़ी शहर वासियों को भी डेंगू का डर सता रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में पुरुष महिला और बच्चे भी डेंगू पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं। सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के एमआईसी दुलाल दत्त ने बताया कि डेंगू को रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमने वेक्टर कंट्रोल ड्राइव को पहले ही तेज कर दिया है। 136 वेक्टर कंट्रोल टीमों को लगाया गया है। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर संभावित मच्छरों के प्रजनन स्थलों का पता लगा रहे हैं उन्होंने बताया 800 से अधिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता महोने में दो बार घर घर – जाकर सर्वे का काम करते थे। अब महीने में तीन बार लोगों के घर जाकर सर्वे का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू रोकथाम में आम लोगों को भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा खतरनाक रूप से लोगों को अपना शिकार बना रहे डेंगू ने तेजी से अपना पांव पसार लिया है। जिसके कारण लोग इसके शिकार होते जा रहे हैं। बाढ़ और बारिश के कारण व जगह – जगह लगा गंदा पानी होने के कारण मच्छरों का लार्वा तेजी से बढ़ रहा है और लोग उसके शिकार भी होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा घरों के आसपास लोग जल जमाव न होने दें, इसके लिए जन जागरूकता का काम भी किया जा रहा है ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *