सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।
दुनिया के तमाम देशों और लोगों के बीच शांति के आदर्शों को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1981 से विश्व शांति दिवस की शुरुआत की। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल स्वैच्छिक स्वास्थ्य संघ के तत्वाधान में खोरीबाड़ी बीडीओ कार्यालय में विश्व शांति दिवस के अवसर पर एक चर्चा-बैठक का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन खोरीबाड़ी प्रखंड विकास पदाधिकारी निरंजन बर्मन ने किया। उन्होंने पूरे प्रखंड के लोगों को शांति के लिए कार्य करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति, बाल विवाह, महिला तस्करी आदि को समाप्त करने में स्वयंसेवी संगठनों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है।

खोरीबाड़ी पंचायत समिति की अध्यक्षा रत्ना राय सिन्हा, पंचायत समिति के कार्यकारी निदेशक प्रदीप मिश्रा, नीलिमा छेत्री आदि ने इस आयोजित कार्यक्रम की सराहना की। चर्चा बैठक में संगठन की ओर से जातिवाद के मुद्दे पर तरुण कुमार मैती, शमश्री चौधरी, रूपाली मालाकार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान परिचर्चा बैठक में स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि, पीस क्लब के सदस्य, आयु संधि बालिकाएं आदि उपस्थित रहे। चर्चा बैठक में आने वाले दिनों में जातिवाद को दूर करने और शांति स्थापित करने के उद्देश्य से संयुक्त रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2022 का थीम ‘नस्लवाद समाप्त करें, शांति की स्थापना करें’ है ।