सारस न्यूज टीम, किशनगंज।
लोहिया स्वच्छ अभियान के तहत दूसरे फेज में 51 और पंचायत को स्वच्छ करने की कार्ययोजना तैयार कर लिया गया है। विभाग ने इसकी स्वीकृति भी दे दी है। स्वच्छता अभियान के जिला समन्वयक संजीव मिश्र में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में 30 पंचायतों का चयन किया गया था। जिसमें काम शुरू कर दिया गया है। अब 51 पंचायतों का फिर चयन किया गया है। इन पंचायतों में भी ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन प्लांट लगाए जाएंगे। जैम पोर्टल से खरीददारी करने का निर्देश है।
इसके तहत ई रिक्शा ट्राय साइकिल, डस्टबिन आदि खरीदा जाएगा। प्रत्येक पंचायत में 10 लाख तक कि राशि खर्च करने की योजना है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में ही इन सभी चयनित पंचायतों को पूरी तरह स्वच्छ करने का डेडलाइन निर्धारित है।