बिहार में एक बार फिर मॉनसून कमजोर पड़ गया है। बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश पर अब ब्रेक लगने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन बिहार के अधिकतर हिस्सों में वज्रपात और भारी बारिश का दौर रहने के आसार बहुत कम हैं। कुछ जगहों पर छिटपुट पानी गिर सकता है। लेकिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि अभी तक राज्य से मॉनसून की विदाई नहीं हुई है। पटना मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार के अधिकतर हिस्सों में गुरुवार को मौसम शुष्क रहेगा। 3 अक्टूबर तक राज्य में वज्रपात की चेतावनी नहीं है। इसके अलावा पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्यभर में तापमान बढ़ने के आसार हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक हवाओं ने अपनी दिशा बदलकर दक्षिणी से पूर्वी कर ली है। साथ ही हवाओं की रफ्तार भी धीमी हो गई है। इससे दिन में धूप से गर्मी का असर है तो वहीं रातें ठंडी हो गई हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर के पीआरओ रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि भागलपुर में गुरुवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
सारस न्यूज टीम, बिहार।

Leave a Reply