• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में सोना और चांदी महंगा, जानिए अपने शहर में क्या है रेट।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार के सर्राफा बाजार में बुधवार 1 अक्टूबर को सोने और चांदी के भाव में तेजी आई है। आज बिहार में 24 कैरट सोना 51,600 रुपये प्रति तोला यानी 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं आज बिहार में चांदी 57,800 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही है।

पटना 24 कैरेट सोना 51600 रुपए दस ग्राम चांदी 57800 रुपए किलो।

भागलपुर24 कैरेट सोना 50200 रुपए दस ग्राम

दरभंगा 22 कैरेट सोना 47300 रुपए दस ग्राम चांदी 58000 रुपए किलो।

24 कैरेट सोना 51900 रुपए दस ग्राम 22 कैरेट 46900 रुपए दस ग्राम चांदी 58000 रुपए किलो

मुजफ्फरपुर 24 कैरेट 51400 रुपए दस ग्राम 22 कैरेट 48000 रुपए दस ग्राम चांदी 58000 रुपए किलो।

पूर्णिया22 कैरेट सोना 48000 रुपए दस ग्रामचांदी 57800 रुपए किलो।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोना का रेट ज्यादा, सोना सस्ता तो बनाने का खर्च महंगा एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा। वहां मेकिंग चार्ज 25-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

वहीं जहां सोने का रेट ज्यादा होता है उस दुकान में मेकिंग चार्ज 20 परसेंट से 20 परसेंट तक वसूला जाता है। यानी सोना सस्ता तो मेकिंग चार्ज महंगा और सोना महंगा तो मेकिंग चार्ज सस्ता। ज्वैलर्स इस रास्ते या उस रास्ते कमाई कर ही लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *