• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बाढ़ से बिगड़ते हालात का जायजा लेने पहुंचे माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़।

बिहार खगड़िया सुबे में बाढ़ के बिगड़े हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खगड़िया पहुंचे जहां उन्होंने गंगा नदी के बाढ़ की चपेट से जुड़े इलाकों का दौरा किया। गंगा नदी के जलस्तर का सबसे ज्यादा दबाव गोगरी- नारायणपुर तटबंध को झेलना पड़ रहा है, जिसे देखने मुख्यमंत्री आज भरतखंड पहुंचे बांधों की स्थिति को जानने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय भरतखंड बाढ़ राहत केंद्र का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ पीड़ितों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में बाढ़ पीड़ितों से जाना साथ ही बाढ़ राहत केंद्र में बनाए गए स्वास्थ्य शिविर का भी उन्होंने जायजा लिया। स्वास्थ्य शिविर, बाढ़ राहत केंद्र और बांधो के निरीक्षण के दौरान वो लागतार डीएम समेत तमाम वरीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नौगछिया के सड़क मार्ग से खगड़िया पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *