Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महात्मा गांधी की जयंती आज संपूर्ण जिले में अपूर्व श्रद्धा के साथ मनाई गई, मुख्य बाजार स्थित चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

महात्मा गांधी की जयंती आज संपूर्ण जिले में अपूर्व श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। महात्मा गांधी के नाम पर शहर का सबसे महत्वपूर्ण चौक गांधी चौक है। इसे शहर की हृदय स्थली कहा जाता है। मुख्य बाजार स्थित इस चौक पर हाल के दिनों में महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठने लगी है।

कई राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने यहां प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग प्रशासन से की है। यह मामला विचाराधीन है। शहर के बीच में स्थित होने के कारण यहां प्रशासन की विशेष नजर रहती है। उसपर अभी त्योहारों का समय है। चौक साफ-सुथरा है एवं नियमित दो वक्त यहां सफाई की जाती है। यहीं से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर रमजान पुल के पास महात्मा गांधी स्मृति स्थल है।

पीछे मंदिर है और सामने दुर्गा पूजा की जाती है। पूजा समिति ने इस स्थल को पूरा साफ सुथरा कर दिया है। यहीं महात्मा गांधी की प्रतिमा भी है। आज गांधी जयंती के अवसर पर यहां विभिन्न राजनेताओं सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी यहां श्रद्धा सुमन अर्पित करने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *