कोचाधामन में दुर्गा पूजा को लेकर मंदिरों में मां दुर्गा दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। इसे लेकर क्षेत्र में उत्साह व उमंग का माहौल है। दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना है। प्रखंड क्षेत्र में 20 स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा अर्चना को लेकर पंडाल बनाया गया है। रंगीन बल्बों से मंदिर व पंडालों की सजावट की गई है। माता के नाम के जयकारों की गूंज हर ओर सुनाई दे रही है। विधि व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस अवसर पर जगह जगह मेला का भी आयोजन हुआ है। इस संदर्भ में अलता निवासी पंडित भूनेश्वर कुमार झा ने बताया कि दशहरा पर्व सत्य का प्रतीक है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply