• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ, बारिश से तापमान हुआ कम, आज भी बारिश की संभावना।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। सोमवार को करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। इस दौरान कुछ देर तेज हवा भी चली। दिन भर बादल घिरे रहे। थोड़ी देर के लिए मौसम साफ हुआ। धूप खिली लेकिन शाम के बाद फिर बादल घिर आए। बारिश और तेज हवा से लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।

तापमान में गिरावट दर्ज किया गया। सोमवार को किशनगंज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश के कारण धान व चाय की फसलों को फायदा पहूचा है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केन्द्र कोलकाता के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण ऐसा हो रहा है। खाड़ी के उपरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं का प्रभाव है। बंगाल की खाड़ी से आनेवाली नमी झारखंड होते हुए बिहार के हिस्से में प्रवेश कर रही है। इसके प्रभाव के कारण बारिश हो रही है। बारिश मंगलवार को होगी। बुधवार को भी बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *