• Tue. Mar 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पानी भरे गड्ढे में डूबने से 2 की मौत, परिजनों में छाया मातम।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

गोपालगंज: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो लोगों की मौत हो गयी। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र की है जहां नहाने के दौरान पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो लोगों को मौत से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों मृतक बुचेया गांव और बली छापर गांव के रहने वाले थे। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *