Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गलगलिया में मनमोहक नृत्य व सिंदूर खेला के साथ की गई मां दुर्गा की विदाई, विसर्जन में लोगों ने झूमते नाचते हुए निकाली शोभा यात्रा।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

गलगलिया में विजयादशमी के मौके पर बुधवार को मां के दर्शन के लिए भक्त भारी संख्या में सड़को पर उतरे। नवमी के दिन हुए बारिश के कारण घर से लोग नही निकल पाए और दशमी के दिन मौसम ठीक होने से गलगलिया सहित सटे बंगाल के पूजा पंडालों पर दर्शन करने वालों का तांता लगा रहा। गलगलिया रेलवे पूजा कमिटी द्वारा आयोजित पूजा महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी।

मां दुर्गा के भजनों व डांस कार्यक्रम से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के उपरांत मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित की गई। विसर्जन में लोगों ने झूमते नाचते हुए शोभा यात्राएं निकाली एवं नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना के लिए स्थापित की गई मूर्ति का विधिवत रूप से गलगलिया रेलवे पूजा कमिटी द्वारा विसर्जन किया गया। विसर्जन के दौरान काफी संख्या में लोग जुटे रहे। माता की प्रतिमा पूजा स्थल से गलगलिया बाजार होता हुआ पुराना बसस्टैंड साहनी टोला होता हुआ घोषपाड़ा के नदी में विसर्जित की गई।विसर्जन के दौरान भक्ति गीत व फ़िल्मी गीतों पर युवा एवं महिलाएं थिरकते नजर आये।

इसके पूर्व महिलाएं सामूहिक रूप से सिंदूर खेला खेलतीं देखी गई। मां को सिन्दूर लगाने के बाद महिलाएं एक दूसरे को सिंदूर लगाई। बताया गया कि मां का प्रिय रंग लाल होना इसकी मुख्य वजह है। बंगाली परंपरा के मुताबिक विवाहित महिलाओं ने मां को सिंदूर लगाने के साथ-साथ एक दूसरे के भी गालों पर सिंदूर लगाया।

पूजा संपन्न में पुलिस प्रसाशन की रही भूमिका

स्थानीय प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।शांतिपूर्ण पूजा संपन्न व विसर्जन कराने में गलगलिया पुलिस प्रसाशन की अहम् भूमिका रही। थानाध्यक्ष सरोज कुमार खुद सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे।सभी जगह ससमय शांतिपूर्ण विसर्जन कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। वहीं थाना क्षेत्र के किसी भी स्थान से किसी अप्रिय घटना की सूचना नही मिली।

कमिटी के लोगों की अहम भूमिका

पूजा को सफल बनाने में गलगलिया रेलवे पूजा कमिटी के अध्यक्ष मनोज गिरी के साथ दीना शर्मा,मुरारी सहनी, जय झा, जीवन चाकी, राजेश सिंह, पिंकू अली आदि की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *