• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिलाधिकारी ने किया +2 बालिका उच्च विद्यालय किशनगंज का किया औचक निरीक्षण, विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य का दिया निर्देश।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, किशनगंज।

जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने किशनगंज स्थित गर्ल्स हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्यालय संचालन के समय छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति को देखा। वर्ग संचालन की जानकारी लिया तथा प्रधानाचार्या से शिक्षको की उपस्थिति की सूचना प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर डीएम ने विभिन्न कक्षा में भ्रमण कर शिक्षको के द्वारा पढ़ाए जा रहे अध्याय के बारे में छात्राओं से पूछताछ किया।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षण कार्य, आधारभूत संरचना और अन्य मूलभूत सुविधा की उपलब्धता को लेकर गंभीर दिखे। मालूम हो कि जिलाधिकारी महोदय जिला में शिक्षा विभाग के कार्यों में प्रगति लाने हेतु लगातार विद्यालय भ्रमण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने हेतु कृत संकल्पित है। सभी प्रखंड में मॉडल विद्यालय की स्थापना,नियमित वर्ग संचालन की लगातार समीक्षा किया जाता है।

निरीक्षण के समय प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुनीता कुमारी को शिक्षण कार्य समेत नियमित रूप से विद्यालय परिसर की साफ सफाई, पर्याप्त रोशनी हेतु बिजली बल्ब, पंखा मरम्मती, बेंच डेस्क उपलब्धता, नियमित वर्ग संचालन जारी रखने हेतु निर्देश दिया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने विद्यालय में पठन- पाठन और कार्यालय कार्य में सभी शिक्षक और लिपिक को अपनी निर्धारित भूमिका अदा करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *