• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

धूमधाम से मनाया गया पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन, निकाली गयी जुलूस।


चंदन मंडल, सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन रविवार को खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान धूमधाम से जश्न-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। हालांकि रविवार को झमाझम बारिश हो रही थी बावजूद धर्मावलंबियों का उत्साह कम नहीं हुआ और मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। इस दौरान खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी थाना के क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए।

जूलूस का जत्था खोरीबाड़ी व नक्सलबाड़ी के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण करने के बाद सलात व सलाम के बाद सामूहिक दुआ की गई। जुलूस में मौलाना एवं वरीय लोगों ने सभी से पैगंबर साहब के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा देश में अमन और शांति की दुआ मांगी। खोरीबाड़ी के विभिन्न क्षेत्रों से रविवार को इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जश्न ए मिलादुन्नबी का जुलूस निकला। बताते चलें कि इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन ईद मिलादुन्नबी मनाया जाता है और यह इस बार आज रविवार को मनाया गया।

इस दिन जुलूस निकालकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पैगंबर मोहम्मद के द्वारा दी गई सीख को याद किया। जुलूस के माध्यम से लोगों ने पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम की जीवनी, उनके संदेशों का पालन करने का संदेश दिया। साथ ही भाईचारा, प्यार, मोहम्मद को अपनाने, बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने, महिलाओं पर हो रहे जुल्म को रोकने, समाज में इज्जत दिलाने, लोगों को इंसानियत का पाठ पढ़ाने का संदेश दिया। मौके पर लोगों ने अल्लाह के नबी के संदेश व उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही जुलुस के समापन के बाद लोगों ने शांति के लिए देश और दुनिया में अमन और शांति की दुआ मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *