• Wed. Mar 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 10 अक्टूबर 2022, जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

कुंडली, जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति आश्विन 18, शक संवत् 1944, कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा, सोमवार, विक्रम संवत् 2079। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 24, रवि-उल्लावल 13, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 अक्टूबर सन् 2022 ई॰। सूर्य दक्षिणायण दक्षिण गोल, शरद ऋतु।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। प्रतिपदा तिथि अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 39 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र सायं 04 बजकर 02 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ।व्याघात योग सायं 04 बजकर 42 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 02 बजकर 02 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 04 बजकर 02 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।सूर्योदय का समय 10 अक्टूबर 2022 : सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर।सूर्यास्त का समय 10 अक्टूबर 2022 : शाम 5 बजकर 57 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यकरात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 45 मिनट से 6 बजकर 9 मिनट तक। अमृत काल दोपहर में 1 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2022 :

राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट 9 बजे तक। दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 31 मिनट से 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दोपहर में 2 बजकर 51 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक। पंचक सुबह 6 बजकर 19 से शाम को 4 बजकर 2 मिनट तक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *