Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गलगलिया उच्च विद्यालय में मनाया गया विश्व हाथ धुलाई दिवस, छात्राओं को निरंतर हाथ धोने की आदत स्थापित करने हेतु किया गया प्रेरित।

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

ठाकुरगंज प्रखंड के माध्यमिक सह उच्च विद्यालय गलगलिया में आज शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत विश्व हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र- छात्राएं शामिल थी। विद्यालय के शिक्षिकाओं के द्वारा बाल सदन का गठन किया गया। एवं शाला में हाथ धुलाई गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसमें बाल सदन के द्वारा भोजन के पूर्व साबुन से हाथ धोने की गतिविधि पर चर्चा की गई।

शिक्षकों के द्वारा प्रतिदिन छात्राओं को भोजन ग्रहण करने के पूर्व एवं पश्चात साबुन से हाथ धोने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही छात्रों के द्वारा साबुन से हाथ धोने के सही तरीके को प्रायोगिक रूप से बताया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं के द्वारा छात्राओं को निरंतर हाथ धोने की आदत स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया। विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि उत्तम स्वास्थ्य ही सबसे बडा धन हैं। स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता सर्वोपरि है। इसलिए बचपन से ही विद्यार्थियों को विभिन्न तरीको से स्वच्छता का संदेश दिया जाता है। खाने के पहले एवं खाने के बाद तथा शौच के बाद हर व्यक्ति को साबुन से हाथ अवश्य धोना चाहिए। कहा कि अस्वच्छ हाथ से पेट संबंधी बिमारी हो सकती है। इसलिए हाथ धोने के पांचों चरण को प्रतिदिन हमें अपनी आदत में शामिल करना चाहिए। मौके पर अर्जुन पासवान, स्नेहलता कुमारी, अमरनाथ नायक, राकेश कुमार राय, बिंदु अग्रवाल, सोमा कुंडू, सीमा कुमारी, विकास कुमार, संतोष पासवान, संजय कुमार, बर्षा कुमारी, जितेंद्र मिश्रा, धरनी कांत वर्मन इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *