• Sat. Apr 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भागलपुर रेलवे स्टेशन के पानी की टंकी में मिला शव, काफी मशक्कत के बाद टंकी से निकाला गया युवक का शव।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

भागलपुर के रेलवे यार्ड में 80 फीट ऊंची पानी की टंकी में रविवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिली है। मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। शव को नीचे उतारने की तैयारी चल रही है। दिन के 11 बजे तक शव की शिनाख्त नहीं हो पायी थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर रणधीर कुमार ने बताया कि आईओडब्ल्यू के स्टाफ पानी टंकी की सफाई करने के लिए ऊपर चढ़े तो उन्हें पानी टंकी में एक शव देखा तो सूचित किया। जलमीनार के छज्जे पर एक जोड़ी चप्पल भी खुली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को नीचे उतारने के बाद खोजबीन की जाएगी कि मृतक कौन है और कहां का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *