• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू ने मचाया हाहाकार, डेंगू के और 94 नए केस।


चंदन मंडल, सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में डेंगू ने हाहाकार मचा दिया है। रविवार को डेंगू के 94 नए मरीज मिले हैं। जिससे लोगों में भयवाह स्थिति पैदा हो गई है। इस तरह डेंगू ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग चिंता में पड़ गई है। वहीं सिलीगुड़ी शहर वासियों में भय का माहौल व्याप्त है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में पुरुष महिला ,बूढे बच्चे भी डेंगू पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं।

सिलीगुड़ी नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के एमआईसी दुलाल दत्त ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमने वेक्टर कंट्रोल ड्राइव को पहले ही तेज कर दिया है। साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर घर जाकर संभावित मच्छरों के प्रजनन स्थलों का पता लगा रहे हैं। उन्होंने बताया स्वास्थ्य कार्यकर्ता महोने में दो बार घर घर जाकर सर्वे का काम करते थे।

अब महीने में तीन या चार बार लोगों के घर जाकर सर्वे का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू रोकथाम में आम लोगों को भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा खतरनाक रूप से लोगों को अपना शिकार बना रहे डेंगू ने तेजी से अपने पांव पसार लिए हैं। जिसके कारण लोग इसके शिकार होते जा रहे हैं। बारिश के पानी व जगह-जगह लगा गंदा पानी होने के कारण मच्छरों का लार्वा तेजी से बढ़ रहा है और लोग उसके शिकार भी होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा घरों के आसपास लोग जल जमाव न होने दें, इसके लिए जन जागरूकता का काम भी किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *