विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।
सीमावर्ती क्षेत्र के नक्सलबाड़ी में पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक 25 वर्षीय उत्तम मजूमदार बताया गया है।जानकारी के अनुसार पुलिस ने सूचना के आधार पर नक्सलबाड़ी के कुमारसिंह जोत इलाके में अभियान चलाकर 10 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ उक्त युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी के पास से 62 हजार 500 रुपये नकद व मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आज सोमवार आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। नक्सलबाड़ी पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।