• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के जवानों ने लगाई दौड़।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सोमवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के सीमा चौकी नावडूबा में फिट इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 3 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। वाहिनी के सभी समवायों से आये जवानों ने फिट इंडिया कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। कार्यक्रम में 65 जवानों ने प्रतिभागी के रुप में भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित जवानों की फ्रीडम रन को वाहिनी के उप कमान्डेंट जीत लाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जवानों की यह फ्रीडम रन नावडूबा से प्रारंभ होकर 3 किमी की दूरी तय करने के बाद पुनः नावडूबा में आकर संपन्न हुयी।

फ्रीडम रन के बाद उप कमांडेंट जीत लाल द्वारा सभी जवानों को फिट इंडिया के बारे में जानकारी दी गयी और चुस्त और तंदुरस्त रहने की सलाह दी गयी। वहीँ दूसरी ओर सीमा चौकी सालबारी टोला में भी जवानों द्वारा फिट इंडिया के तहत 3 किमी. दौड़ का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य भी फिट रहना और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने का सन्देश देना था।

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक शंकर कुमार मंडल, निरीक्षक राज कुमार पाण्डेय, निरीक्षक (मंत्रा.) किरीट मैपर, उप निरीक्षक भगवान सिंह राणा, सहायक उप निरीक्षक (संचार) बृजभूषण, सहायक उप निरीक्षक (मंत्रा.) संजीव कुमार, सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमाई, मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, मुख्य आरक्षी (आयुध) अजय कुमार सहित बड़ी संख्या में एसएसबी जवान मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *