• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सामान्य प्रशासन विभाग ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को दी नई जिम्मेदारी।

सारस न्यूज टीम, पटना। 

बिहार प्रशासनिक सेवा के 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे राजीव रंजन प्रभाकर को अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, नालंदा, कमलेश सिंह को अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, औरंगाबाद, राखी कुमारी केसरी को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, भोजपुर, अनिल कुमार को लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी समस्तीपुर बनाया गया है।

वहीं सुनील कुमार को अपर जिला दंडाधिकारी, गोपालगंज, बांका डीआरडीए में निदेशक लेखा के रूप में पदस्थापित अपर समाहर्ता, भागलपुर, प्रदीप कुमार गुप्ता को उप निदेशक पर्यटन, राजेश कुमार को उप सचिव स्वास्थ्य, कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह को संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन, आलोक कुमार को विशेष कार्य पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग, का जिम्मा सौंपा गया है।

इसी तरह शैलेश कुमार को उप सचिव बिहार तकनीकी सेवा आयोग, रवीश किशोर को उप सचिव, योजना एवं विकास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतिनियुक्त, मणिभूषण किशोर को ओएसडी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे संदीप शेखर प्रियदर्शी को उप सचिव स्वास्थ्य विभाग, अभिजीत कुमार को महाप्रबंधक बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम, पिंकी कुमारी को ओएसडी समाज कल्याण विभाग, प्रियरंजन राजू को ओएसडी मंत्रिमंडल सचिवालय, गोपाल शरण को ओएसडी पंचायती राज विभाग, कुमार मिथिलेश प्रसाद सिंह को वरीय उप समाहर्ता भागलपुर, विनोद कुमार पंकज को सहायक निदेशक, भू अभिलेख, राधाकांत को वरीय उप समाहर्ता गोपालगंज, प्रभात कुमार को सहायक निदेशक बिपार्ड तथा राजीव कुमार को वरीय उप समाहर्ता गोपालगंज बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *