• Mon. Dec 15th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में धान के खेत से एक विशाल अजगर बरामद।

सारस न्यूज़, नक्सलबाड़ी।

नक्सलबाड़ी प्रखंड के मोनीराम ग्राम पंचायत के सुरजाबार क्षेत्र में धान के खेत से एक विशाल अजगर बरामद किया गया है। इस दिन किसान मेची नदी के किनारे धान की कटाई में लगे थे। धान की कटाई के दौरान उन्हें अचानक धान के खेत में अजगर दिखाई दिया। उसके बाद तत्काल कालाबारी वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग मौके पर पहुंचा और अजगर को अपने कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *