• Mon. Sep 29th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में 13 की जगह अब 64 चेकपोस्ट पर होगी गाड़ियों की जांच, गोपालगंज व किशनगंज में बने सर्वाधिक चेकपोस्ट।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

बिहार में शराबबंदी को और सख्ती से लागू करने तथा दूसरे राज्यों से अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए सरकार लगातार उपाय कर रही है। इस कड़ी में राज्‍य के सीमावर्ती जिलों और हाइवे से लगते जिलों में 50 नए चेकपोस्ट बनाए गए हैं। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर सीमावर्ती जिलों में सबसे अधिक चेकपोस्ट बनाए गए हैं।

राज्य के 21 जिलों में दूसरे राज्यों की सीमाओं के पास करीब 50 नए चेकपोस्ट बनाए गए हैं। पहले अंतरराज्जीय सीमाओं पर मात्र 13 चेकपोस्ट थे, जिनकी संख्या बढ़ा कर अब 64 कर दी गयी है। इन सीमावर्ती चेकपोस्ट पर तैनात पदाधिकारियों को एक चार पहिया, दो मोटरसाइकिल और शराबियों की जांच के लिए आवश्यक ब्रेथ एनलाइजर आदि उपलब्ध कराए जायेंगे। चेक पोस्ट के लिए प्री-फैब स्ट्रक्चर के साथ सीसीटीवी, कंप्यूटर, इन्वर्टर आदि उपकरण भी दिए जायेंगे।

विभागीय जानकारी के अनुसार:-
गोपालगंज में सबसे अधिक सात।
किशनगंज में छह।
कैमूर, अररिया और औरंगाबाद में पांच-पांच।
बक्सर व मोतिहारी में चार-चार।
नवादा, बांका, जमुई व सीतामढ़ी में तीन-तीन।
गया, भागलपुर, कटिहार, मधुबनी, सीवान, सुपौल और पश्चिम चंपारण में दो-दो।
जबकि रोहतास, सारण और पूर्णिया में एक-एक चेकपोस्ट बनाया गया है।

इन चेकपोस्टों पर हर दिन हो रही जांच और कार्रवाई की जानकारी मुख्यालय को भेजी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *