सशस्त्र सीमा बल के 12वीं बटालियन की सीमा चौकी माफी टोला, पैकटोला एवं फतेहपुर में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर जवानों की और से दो मिनट का मौन रखा गया। मौन परेड पर प्रभारी सहायक कमांडेंट सतपौल शर्मा एवं राजेश कुमार राय ने जवानों को बताया कि 21 अक्टूबर 1959 में चीन के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा करते हुए दस पुलिस कर्मियों ने अपने जान न्योछावर कर दिए थे। इसलिए उन शहीदों के सम्मान में हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन पुलिस जवानों की ओर से किया जाता है। वही इस मौके पर अच्छे कार्यों के लिए पुलिस अधिकारियों को इस दिन सम्मानित भी किया जाता है।
उन्होंने उपस्थित पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए यह भी बताया कि हम सबको अपने कर्तव्य का निर्वहन सच्ची कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी व लगन के साथ करना चाहिए, और हमेशा अपने मातृभूमि के लिए मर मिटने का अपने अंदर जज्बा होना चाहिए। इस मौके पर जवानों ने भी मौन रखते हुए मातृभूमि पर मर मिटने का संकल्प लिया और शहीदों को याद किए।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply