• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में ब्राउन शुगर व कफ सिरप के साथ दो व्यक्तियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चंदन मंडल, सारस न्यूज, खोरीबाड़ी।

भारत-नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के गौरसिंह जोत इलाके से खोरीबाड़ी पुलिस ने संदिग्ध ब्राउन शुगर व कफ सिरप के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम मुकुल राय (32) व अरूण राय (40) है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के गौरसिंहजोत का निवासी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खोरीबाड़ी थाना के रानीगंज पुलिस पोस्ट इंचार्ज अनूप कुमार वैद्य के नेतृत्व में पुलिस ने खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के गौरसिंह जोत में उक्त व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में उसके पास से 30 बोतल एस्कुफ कफ सिरप एवं 100 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इसके अलावे एक वाहन भी जब्त किया गया। इसके बाद उक्त व्यक्ति को पुलिस द्वारा अपने हिरासत में लेते हुए खोरीबाड़ी थाना लाया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के बाद उक्त व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को कल रविवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *