• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के रीवा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर किया शोक व्यक्त साथ ही की पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के रीवा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा भी की। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हरसंभव मदद प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया;“मध्य प्रदेश के रीवा में नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में हुए दुखद बस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ की ओर से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपये दिए जायेंगे।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1583694644931866624?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1583694644931866624%7Ctwgr%5Ee48566418f101d7bb4417eb22d72b0b849ee2502%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.pib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D1870214

यूपी-एमपी की सीमा को जोड़ने वाले एनएच-30 पर भीषण हादसा हो गया। तीन वाहनों की टक्कर से यह दुर्घटना हुई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार-शनिवार (21-22 अक्टूबर) की दरमियानी रात को हुई। जिस वक्त यह दुर्घटना हुई उस समय बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को त्योंथर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *