• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज के मानिकपुर में मामूली विवाद में कलयुगी पोते ने दादा की हत्या।

सारस न्यूज, किशनगंज।

रविवार की संध्या ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव में एक कलयुगी पोते ने मामूली घरेलू विवाद में अपने ही दादा की हत्या कर दी। उक्त घटना से आहत स्वजनों ने बताया कि मृत दादा का नाम शहाबुद्दीन है तथा आरोपी पोता का नाम मोकिम है। आरोपी मोकिम जुआ सहित अन्य बुरी आदतों का आदि है। उसने अपने दादा से बतौर उधार कुछ रुपये लिए थे। रविवार की शाम को दादा ने अपने पोते से उधार दिया रुपया मांगा तो दादा के साथ आरोपी पोते झगड़ने लगे। दादा पोते के साथ विवाद अधिक गहरा हो गया। इसी बीच पोते ने मोटा लकड़ी उठाकर दादा के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे दादा बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल को लोगो के प्रयास से ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया लेकिन डॉक्टर जब तक इलाज शुरू कर पाते उसकी मौत हो गई। इधर परिजन के अलावे गांव के लोग स्वास्थ्य प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल में बवाल काटने लगे। मौके पर मृतक के गांव के ही राजद प्रदेश महासचिव मुस्ताक आलम पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने मृतक के स्वजनों पूरी घटना की जानकारी ली। मौके पर ही उन्होंने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही। वहीं हॉस्पिटल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि घायल की मौत रास्ते मे ही हो गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *