• Wed. Feb 11th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सर्दी में कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए इन चीजों का करे सेवन।

सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज।

सरसों की साग – सरसों में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। जिसका सेवन करने से कैल्शियम की कमी दूर होगी। वही सर्दी के दिनों में सरसों के साग का बहुत सेवन किया जाता है। खासतौर पर मक्की की रोटी और सरसों की साग का सेवन शौकिया तौर पर किया जाता है। यह कैल्शियम की कमी दूर करने में मदद करता है।

सफेद तिल – ठंड के दिनों में सफेद तिल का इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से ठंड में शरीर में कैल्शियम की पूर्ति होती है। आप तिल के लड्डू खा सकते हैं, कच्चा तिल भी सेहत के लिए अच्छा होता है। कई लोग तिल को सेक कर सौंफ के साथ सेवन करते हैं।

संतरा – संतरा विटामिन सी का सबसे अच्छा अच्छा स़्त्रोत है। कैल्शियम की पूर्ति होेने के साथ ही इम्युनिटी बूस्ट करता है। ठंड के मौसम में भी जिसे संतरा कहते हैं दरअसल, उसका नाम किन्नू होता है। यह बेहद मीठी होती है। प्राकृतिक रूप से मीठी होने पर भी डायबिटीज के मरीजों को भी इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

अंजीर – ठंड के दिनों में अंजीर का सेवन भी किया जाता है। ऐसे में आपकी बॉडी में कैल्शियम की पूर्ति हो रही है। जी हां, अंजीर मंे कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसका नियमित सेवन करने से हड्डियां संबंधित बीमारियों दूर हो जाती है। साथ ही इसमें मौजूद तत्व हड्डियों के विकास का काम करते हैं।

टमाटर – टमाटर में विटामिन के होने के साथ कैल्शियम की भी मात्रा भरपूर होती है। इसलिए रोज सलाद में एक टमाटर का सेवन जरूर करें। इससे आपको कैल्शियम की कमी नहीं होगी। और लगातार हो रहे हड्डियों के दर्द में भी आराम मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *