• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

माटीगाड़ा पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, गलगलिया।

दीपावली से एक दिन पहले धनतेरश की रात को माटीगाड़ा पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम बिजय खत्री है। वह हिमाचल बिहार का निवासी बताया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिजय खत्री बीती रात को एक देशी कट्टा लेकर खपरैल बजार इलाके में घूम रहा था। तभी गुप्त सूत्रों के आधार पर माटीगाड़ा थाना की सादे पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाया और बिजय खत्री को देशी कट्टा को साथ गिरफ्तार किया। पुलिस आज आरोपी को गैर कानूनी रूप से हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *