चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

Portal & Post Guidelines

  • Home
  • Portal & Post Guidelines

सारस न्यूज़ में हमें इसका ख्याल रखना है और यह आवश्यक भी है कि पोर्टल में लगने वाली खबर गुणवत्तापूर्ण, स्पष्ट, ज्यादा से ज्यादा जानकारी के साथ हो। इसके लिए हमें अपनी कार्यशैली में लगातार सुधार करने की आवश्यकता है, और यह लिखित हो तो बेहतर है। यह पेज सारस न्यूज़ टीम के लिए एक गाइडलाइन की तरह है।

खबरों का टाइटल –

लोग पहले टाइटल पढ़ते हैं। इसीलिए जरुरी है की टाइटल शुद्ध, छोटा किन्तु जानकारी से भरपूर, मीनिंगफुल हो, आकर्षित करने वाला हो और साधारण वाक्य जैसा नहीं हो। नीचे कुछ उदाहरण दिया गया है की टाइटल कैसे लिखा जाना चाहिए।

SN Normal/Incorrect TitleCorrect / Better TitleRemarks
01किशनगंज जिले में देर रात को हर्षोल्लास के साथ मंदिरों व पूजा पंडालों में मां काली की पूरे विधि-विधान के साथ की गई पूजा-अर्चना।किशनगंज में हर्षोल्लास के साथ मां काली की पूजा-अर्चना संपन्न, मंदिरों व पूजा पंडालों में देर रात तक उमड़ी भक्तों की भीड़।
02टेढ़ागाछ में लोगों ने हर्षोल्लास के मनाया साथ लोक आस्था का महापर्व छठ।टेढ़ागाछ में छठव्रतियों ने अस्ताचल सूर्य को अर्पित की अर्घ्य, बड़ी संख्या में छठ घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
03सीमावर्ती क्षेत्र से सटे जिया पोखर थाना, सुखानी थाना, पौआखाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी जगह लोक आस्था का महापर्व छठ भक्तिमय माहौल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न।नेपाल सीमा से सटे सभी थाना क्षेत्रों में भक्तिमय व उल्लासपूर्ण माहौल में छठ महापर्व हुआ संपन्न।
04आज शाम 6 बजे थम गया मोकामा और गोपालगंज में चुनावी शोर का होड़, 3 नवंबर को वोटिंग।थम गया मोकामा और गोपालगंज में चुनावी शोर, तीन नवंबर को पड़ेंगे वोट।
05किशनगंज में 14 सूत्री मांगों को लेकर भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक सह पूर्व मुखिया राजेन्द्र पासवान ने सोमवार को टाउन हॉल के समीप एकजुट होकर किया विरोध प्रदर्शन और निकाली रैली।14 सूत्री मांगों को ले भारत मुक्ति मोर्चा ने टाउन हॉल किशनगंज के समक्ष किया विरोध प्रदर्शन, निकाली विरोध रैली।
06नप क्षेत्र में सरकारी जमीन पर घर बनाने वाले 9लोग को सीओ ने अतिक्रमणकारियों को दिया चेतवानी।किशनगंज नप क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 में सरकारी जमीन पर घर बनाने वाले 9 अतिक्रमणकारियों को सीओ ने दिया चेतावनी।
07 पौआखाली थाना परीसर में एक मामले को किया गया निष्पादनभू- विवाद मामले के संबंध में पौआखाली थाने में आयोजित साप्ताहिक शिविर में एक मामले का किया गया निष्पादन।
08मोटरसाइकिल से आवाजाही करना किसी जोखिम से कम नहीं, बहादुरगंज बाजार को एनएच-327 ई से जोड़ने वाली बागीपथ सड़क जर्जर, मरम्मत की मांग।काफी खस्ताहाल में हैं बहादुरगंज बाजार को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़नेवाली सड़क, जान जोखिम में डालकर राहगीर करते हैं आवाजाही।
09गलगलिया-भातगांव पंचायत के वार्ड संख्या 6 से 8 तक ग्रामीण सड़क जर्जर, बड़े गड्ढे से दुर्घटना की संभावना।ठाकुरगंज प्रखंड के भातगांव पंचायत की कई सड़कें हैं जर्जर, सड़कों में गड्ढे व एप्रोच कटने से बन रही है दुर्घटना की संभावना।
10पौआखाली नगर पंचायत उच्च विद्यालय स्थित सियासी में एफऐलएमएन मटेरियल के उपयोग को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू सीआरसी पौआखाली में एफएलएन मेटेरियल के उपयोग को ले दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ।
11अब आपके हाथों में होंगे नए करेंसी नोट, पुराने नोट को हटाने का आदेशमुद्रा प्रबंधन पर राज्य स्तरीय स्थाई समिति की बैठक आयोजित, पुराने गंदे नोटों को प्रचलन से हटाने का दिया आदेश।
12बकरी चरहवा बनी बिहार पुलिस, 3 दिनों से 5 बकरियां चराने को पड़ रही हैरोहतास जिले के कोचस थाना के लिए बकरियाँ बनी परेशानी का सबब, पुलिस को चरानी पड़ रही हैं बकरियां।
13सिलीगुड़ी महकुमा परिषद सभाधिपति अरुण घोष तथा दार्जिलिंग जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तुलसी प्रमाणिक ने फीता काटकर खोरीबाड़ी हॉस्पिटल में डिजिटल एक्सरे मशीन का किया उद्घाटन।दार्जिलिंग जिले के खोरीबाड़ी हॉस्पिटल में डिजिटल एक्सरे मशीन स्थापित, मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अधिकारी रहे मौजूद।
14 दो बच्चे की मां का कमाल, अकेले साइकिल से 14 दिन में गुजरात से पहुंची अरुणाचल प्रदेशदो बच्चों की मां प्रीति मस्के ने किया कमाल, बीमारी से छुटकारा पाने के उद्देश्य से गुजरात से अरुणाचल प्रदेश तक की साइकिल यात्रा।

सारस न्यूज़ न्यूज़ काउंट रिपोर्ट –

24/7 कभी भी इस पेज / लिंक को ओपन करके इस महीना में पोस्टेड न्यूज़ की संख्या देख सकते हैं –https://saarasnews.com/wp-content/themes/newses/monthly-post-counts.php