सारस न्यूज टीम, बिहार।
बिहार में पॉल्यूशन का स्तर खरतनाक होता जा रहा है। राजधानी पटना समेत सूबे के शहरी केंद्रों में प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। दीपावली के बाद एक्यूआई की स्थिति बदतर होती जा रही है। शहरी केंद्रों के अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह धुंध और कोहरे के साथ वायु गुणवत्ता की हालत बदतर होती जा रही है। ठंड के मौसम की शुरुआत के साथ धुंध और कोहरे के साथ एयर पॉल्यूशन की स्थिति और नाजुक हो सकती है। आज गुरुवार की सुबह बेगूसराय, दरभंगा और मोतिहारी में वायु गुणवत्ता का स्तर सबसे बदतर रहा हैं। बिहार में ज्यादातर मॉनिटरिंग केंद्रों पर एयर क्वालिटी का स्तर खराब दर्ज किया गया हैं। राजधानी पटना में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब जोन में रहा हैं।
| शहर | स्थान | एक्यूआई | हवा कैसी है |
| अररिया | खरहिया बस्ती | 219 | खराब है। |
| आरा | डीएम ऑफिस | 159 | अच्छी नहीं है। |
| औरंगाबाद | गुरुदेव नगर | 142 | अच्छी नहीं है। |
| बेगूसराय | आनंदपुर | 335 | बहुत खराब है। |
| बेतिया | कमलनाथ नगर | 302 | बहुत खराब है। |
| भागलपुर | कचहरी चौक | 132 | अच्छी नहीं है। |
| मायागंज | 167 | अच्छी नहीं है। | |
| बिहारशरीफ | डीएम कॉलोनी | 130 | अच्छी नहीं है। |
| बक्सर | सेंट्रल जेल | डाटा नहीं है। | |
| छपरा | दर्शन नगर | 236 | खराब है। |
| दरभंगा | टाउन हॉल | 310 | बहुत खराब है। |
| गया | कलेक्टर ऑफिस | 190 | खराब है। |
| करीमगंज | 190 | अच्छी नहीं है। | |
| राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान | 70 | ठीक है। | |
| हाजीपुर | ओद्योगिक क्षेत्र | 246 | खराब है। |
| कटिहार | मिर्चाईबाड़ी | 296 | खराब है। |
| किशनगंज | एसडीओ ऑफिस | 145 | अच्छी नहीं है। |
| मंगुराहा | वन विभाग गेस्ट हाउस | डाटा नहीं है। | |
| मोतिहारी | गंडक कॉलोनी | 330 | बहुत खराब है। |
| मुंगेर | टाउन हॉल | 170 | अच्छी नहीं है। |
| मुजफ्फरपुर | बुद्दा कॉलोनी | 265 | खराब है। |
| दाउदपुर कोठी | 222 | खराब है। | |
| डीएम ऑफिस | 123 | अच्छी नहीं है। | |
| पटना | दानापुर डीआरएम ऑफिस | 243 | खराब है |
| शिकारपुर हाई स्कूल | 179 | अच्छी नहीं है। | |
| तारामंडल | 238 | खराब है। | |
| मुरादपुर | 231 | खराब है। | |
| राजबंशी नगर | 276 | खराब है। | |
| समनपुरा | 251 | खराब है। | |
| पूर्णिया | मरियम नगर | 262 | खराब है। |
| राजगीर | डांगी टोला | 112 | अच्छी नहीं है। |
| सहरसा | पुलिस लाइन | 267 | खराब है। |
| समस्तीपुर | डीएम ऑफिस | डाटा नहीं है। | |
| सासाराम | दादा पीर | डाटा नहीं है। | |
| सिवान | चित्रगुप्त नगर | 306 | बहुत खराब है। |


















Leave a Reply