पोठिया थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में निशाकांत कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व निशाकांत कुमार जिला के बहादुरगंज थाना में सेवा दे रहे थे। योगदान करते हुए निशाकांत कुमार ने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति स्थापित करना अपराध पर पूरी तरह लगाम लगाना व पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छा संबंध स्थापित करना होगा। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के लोगों को भी पुलिस को मदद करने की अपील की हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अशांति फैलाने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। अच्छे लोगों का सम्मान व अशांति फैलाने वाले लोगों तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करना मेरी पहली प्राथमिकता है। नए थानाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व बुद्धिजीवियों ने उम्मीद व्यक्त किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहेगा व पीड़ितों को पुलिस न्याय दिलाएगी।
सारस न्यूज टीम, पोठिया।

Leave a Reply